logo

BIHAR : CM नीतीश के बिगड़े बोल कहा- जो पियेगा वो मरेगा

cm_nitish_2.jpg

पटना:
छपरा में जहरीली शराब (poisonous liquor) का सेवन करने वाले के मौत के आंकड़ों में लगातार बढ़ोतरी हुई है। सुबह तक मरने वालों की संख्या 31 थी जो कि अब बढ़कर 39 (Death toll rises to 39) हो गई है। वहीं जब इस मामले पर CM का बेतूका बयान सामने आया है। सीएम नीतीश कुमार(CM Nitish Kumar) मीडिया के सवाल पर कहा है कि जहरीली शराब से शुरू से लोग मरते हैं। सबको अलर्ट रहना चाहिए, क्योंकि जब शराब बंदी है तो खराब शराब मिलेगी ही। जो शराब पियेगा वो मरेगा। वहीं सीएम के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने कहा है कि ये बिहार का दुर्भाग्य है। बिहार में जब से शराब नीति चली है तब से कई हजार लोग मर गए। मगर मुख्यमंत्री की संवेदना नहीं जगती।


बीजेपी विधायक की मां- मुख्यमंत्री दें इस्तीफा 
वहीं बिहार विधानसभा के शीतकालिन सत्र में(Bihar Assembly Winter Session) में विपक्ष लगातार सरकार इस मामले को लेकर घेर रही है। बुधवार को BJP ने बेल में आकर जमकर हंगामा किया था। इसे लेकर आज भी विधानसभा में हंगामा जारी है। हंगामे के बीच नीतीश मुस्कुराते रहे। विधानसभा अध्यक्ष अवधबिहारी चौधरी और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विजय सिन्हा में बहस हो गई। बीजेपी विधायक मुख्यमंत्री का इस्तीफा मांग रहे हैं। वहीं बुधवार को तो सीएम तू-तड़ाक पर पहुंच गए थे।


मशरक थानेदार और चौकीदार निलंबित
जहरीली शराब का सेवन करने से सबसे ज्यादा मशरक के लोगों की मौत हुई हैं। मामले को गंभीरता से देखते हुए मशरक थानेदार रितेश मिश्रा और चौकीदार बिकेश तिवारी को निलंबित कर दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि जहरीली शराब की सप्लाइ मशरक के जद्दू मोड़ के पास की एक बस्ती से हुई थी। सबसे पहले पांच लोगों ने शराब पी थी। जिनकी मौत हो गयी। कुछ लोगों से पूछताछ में यह बात सामने आयी है कि दो दिन पहले बाहर से यहां शराब की खेप आयी थी और यहीं से प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में सप्लाई हुई है।एडीजीपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह ने बताया कि 30 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। जहरीली शराब से संदेहास्पद मौत मानकर ही मामले की जांच की जा रही है। रेंज डीआइजी कैंप कर रहे हैं।